कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली क्षेत्र में मसेनी चौराहे पर बॉबी मिश्रा का कबाड़ का गोदाम है। गोदाम में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने लपटें उठती देखी तो पुलिस को सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।