कानपुर। कल्याणपुर के आवास विकास-3 निवासी डॉक्टर सुरेंद्र मोहन भारतीय ने बताया कि आठ अगस्त को उनके मोबाइल में गूगल-पे एप के माध्यम से यूपीआई लेनदेन हुआ। इसके जरिये उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 98 हजार रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोनों खातों से कुल 1.93 लाख रुपये निकले गए। उन्होंने बताया कि न तो किसी को रकम भेजी और न ही इस तरह का कोई लेनदेन किया। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)