फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटे डीसीएम में फंसी तड़पती रही लहूलुहान महिला सिपाही, लोग लूटते रहे शराब

Sun, 09 Jul 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
ब्रांडेड शराब लूटने के लिए लोग ऐसे कूदे कि उन्होंने पलटे हुए डीसीएम में लहूलुहान तड़पती हुई लेडी कॉन्सटेबल को देखकर भी अनदेखा कर दिया। मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है। 
विज्ञापन

   

डेमो
यहां जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कचौरा रोड बाईपास के पास शुक्रवार देर रात अंग्रेजी शराब एवं सेब से भरी डीसीएम अनियंत्रितत होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डीसीएम में सवार महिला सिपाही की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र एवं साथ में मौजूद दूसरी सिपाही घायल हो गई। सिपाही जसवंतनगर में आयोजित ग्रीष्म कालीन प्रदर्शनी में डयूटी करने के बाद इटावा लौट रही थी। 
   

डेमो
फतेहपुर के खागा थाना क्षेत्र के गांव भरखना निवासी लक्ष्मी (53) पत्नी रामजी तिवारी इटावा महिला थाने में तैनात थीं। वह शुक्रवार रात जसवंत नगर में आयोजित ग्रीष्म कालीन प्रदर्शनी में ड्यूटी करने के बाद बेटे लकी (8) एवं महिला थाने की दूसरी सिपाही सिंदू देवी के साथ इटावा लौट रही थीं। बस व अन्य साधन नहीं मिलने पर आगरा से आ रही डीसीएम में सवार हो गईं।
   
विज्ञापन

डेमो
जसवंत नगर चौराहे से करीब दो किलोमीटर आगे पहुंचते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में दबी दोनों सिपाहियों व बच्चे को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। सिपाही सिंदू देवी एवं लकी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक व क्लीनर भाग निकले। डीसीएम में शराब और सेब लदा था। इस दौरान जुटे ग्रामीण सेब व शराब लूटने लगे। बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। 
-डीसीएम डिवाइडर से टकराई, महिला सिपाही की मौत
-मृतका का पुत्र एवं साथी सिपाही की हालत गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें