फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पत्नी गंभीर

Wed, 02 Sep 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर बारा टोल के पास मंगलवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर दंपती को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मजदूर ने अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पत्नी को निजी अस्पताल से डिस्चार्ज करवाने के दौरान बिल के रुपयों को लेकर अस्पताल प्रबंधन से विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजन को शांत करवाया है।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के आघू कमालपुर निवासी विमल कश्यप (28) पुत्र बड़ेलाल व उसकी पत्नी सरिता (25) रनियां क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में मजदूरी करते थे। सोमवार रात को ड्यूटी करने के बाद दोनों पैदल घर लौट रहे थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर बारा टोल के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे बारा चौकी प्रभारी शोभित कटियार ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें अकबरपुर के ही एक निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को विमल ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। इधर घायल सरिता को डिस्चार्ज करवाने पहुंचे परिजन का अस्पताल प्रबंधन से इलाज के खर्च के रुपये देने को लेकर विवाद हो गया तो परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को दोबारा अस्पताल ले आए और बिल माफ किए जाने को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह मौके पर पहुंचे और नाराज परिजन को शांत करवाया। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि परिजन महिला के इलाज के रुपये माफ करने की मांग को लेकर अनबन हुई थी। बाद में अस्पताल प्रबंधन व परिजन ने समझौता कर लिया। हादसा कर भागे वाहन चालक की तलाश की जा रही है।मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें