कानपुर। चकेरी में पागल घोड़े के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर रहमत अली (55) की शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजन ने उधार रुपये लेकर इलाज कराया लेकिन रहमत की जान न बच सकी। सनिगवां डबल स्टोरी निवासी रहमत के परिवार में पत्नी इसलामुन और चार बेटे रिजवान, रियाज, इमरान और इफान हैं। 14 सितंबर को पागल घोड़े के हमले में वह घायल हुए थे। उनका हैलट में इलाज चल रहा था। परिजन का कहना है कि कहीं से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। (संवाद)