फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ठेकेदार पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के आनंदनगर निवासी गोविंद त्रिपाठी (52) नगर निगम के ठेकेदार हैं। उनके भाई मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गोविंद संजीवनगर में सड़क निर्माण करा रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। उसकी हरकत देखकर क्षेत्रीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया। इसके बाद वह वहां से चला गया। मनीष के मुताबिक कुछ देर बाद आरोपी दोबारा वहां पहुंचा। इस बार उसने पीछे से गोविंद पर गड़ासे से हमला कर दिया। पुलिस ने गोविंद को हैलट पहुंचाया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें