फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर की कोरोना से मौत, बर्रा में भी मिला रोगी

विज्ञापन
तिलक नगर का आनंद प्रगति अपार्टमेंट 14 दिन के लिए क्वारंटाइन पर किया गया
विज्ञापन
24 घंटे में शहर में पांच कोरोना रोगी मिले हैं। इसके अलावा बस्ती के रहने वाले प्रवासी मजदूर की हैलट के न्यूरो साइंसेस के कोविड अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। उसकी जांच रिपोर्ट अंतिम संस्कार हो जाने के बाद आई है। नए रोगियों में दो तो मंगलवार को बिल्हौर हादसे में घायल हुए प्रवासी मजदूर हैं और एक नगर निगम का सफाई कर्मचारी है। बर्रा में भी एक रोगी (60) मिला है। इसके साथ ही शहर में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 323 हो गई है। बस्ती के प्रवासी मजदूर को कहां के आंकड़ों में जोड़ा जाएगा, रात तक यह तय नहीं हुआ। अगर उसे शहर के आंकड़ों में जोड़ा गया तो कोरोना से यह दसवीं मौत मानी जाएगी।
विज्ञापन

बस्ती के रहने वाले 42 साल के राम सिद्ध को बुधवार शाम चार बजे हैलट इमरजेंसी में लाया गया था। कोरोना के संदेह पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वह मुंबई से अपने घर बस्ती जा रहा था कि रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। उसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और सांस की बीमारी सीओपीडी की दिक्कत थी। हार्ट और फेफड़े फेल होने से उसकी मौत हो गई। कोविड गाइड लाइन के तहत उसका अंतिम संस्कार भैरोंघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में करा दिया गया। वहीं बर्रा के रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग को बुधवार को हैलट इमरजेंसी लाया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। कोरोना के शक पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इससे पहले सुबह आई सूची में नगर निगम सफाई कर्मी और दो प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजीटिव आए थे। नयागंज में काम करने वाले 50 वर्षीय सराफा कारीगर में बुधवार देर रात कोरोना की पुष्टि हो गई थी। उसे हैलट में बने कोविड हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
सराफा कारीगर में कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार सुबह उसके संपर्क में आए लोगों को क्वॉरंटीन कराया। इसके साथ ही तिलकनगर स्थित आनंद प्रगति अपार्टमेंट सील कराया गया। कारीगर यहीं रहता है। हैलट में उसका पता नयागंज लिखा है, इस वजह से उसका घर ढूंढने में परेशानी हुई। इसके साथ ही चाचा नेहरू अस्पताल में नियुक्त सफाई कर्मचारी के संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन किया गया। वह भैरवघाट क्षेत्र में रहता है। सफाईकर्मी को बिरहाना रोड के संक्रमितों से संक्रमण मिलने की आशंका है। इसके अलावा मंगलवार को बिल्हौर में एक्सीडेंट में घायल हुए दो प्रवासी मजदूरों (एक 30 साल का युवक, दूसरी 40 साल की महिला) में भी संक्रमण की पुष्ट हुई है। वे गुरुग्राम से दक्षिण दिनाजपुर पं. बंगाल जा रहे थे। दोनों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बिल्हौर सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया है। घायल होने के बाद इन्हें पहले यहीं लाया गया था। घायल तीसरे साथी को आईडीएच में क्वॉरंटीन किया गया है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि सीएचसी में प्रवासी मजदूरों के इलाज में लगे कंसल्टेंट, पांच जूनियर डॉक्टरों और दो न्यूरो सर्जन को भी क्वॉरंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें