फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीसीएम की टक्कर से मजदूर का हाथ कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कस्बा उदी मोड़ चौराहे पर गुरुवार शाम बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार मजदूर को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम का पहिया उसके हाथ के ऊपर से निकल गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार शाम करीब छह बजे थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवारा निवासी अर्जुन (40) मजदूरी का कार्य करके बाइक से घर लौट रहा था। उदी मोड़ चौराहे आने पर इटावा की ओर आ रही भैंसों से भरी बेकाबू डीसीएम ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन का एक हाथ डीसीएम के पहिए के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना बढपुरा के उदी चौकी प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने घायल अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग गया। चौकी इंचार्ज ने डीसीएम को कब्जे में लेकर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें