फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव

Thu, 27 Feb 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया की मड़ैया में बुधवार सुबह एक मजदूर कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

अफसरिया की मड़ैया निवासी लाल सिंह (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार सुबह नौ बजे सोकर उठा बेटा धर्मेंद्र जब उनके कमरे में पहुंचा तो पिता का शव पंख के कुंडे में रस्सी के फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी एकत्र हो गए। जानकारी पर पत्नी राजरानी, बेटा धर्मेंद्र, अखिलेश, बेटी रोली रोने लगी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर साक्ष्य जुटाए। बेटे ने बताया कि मंगलवार रात को खाना खाने के बाद पिता कमरे में सोने चले गए थे, जबकि वह परिजनों के साथ घर के सहन में सोया था। सुबह नौ बजे तक पिता के कमरे से बाहर न निकलने पर वह उठकर उनको बुलाने पहुंचा तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मजदूर के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें