फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शटरिंग खोलने के दौरान गिरा मजदूर, मौत

Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के महमूदपुर में हाईवे किनारे निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलने के दौरान रविवार सुबह एक मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी हैलट अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

सिकंदरा के पटेल नगर निवासी हारून खान (30) पुत्र लड्डन शटरिंग का काम करते थे। रविवार सुबह वह महमूदपुर में हाईवे किनारे लल्ला शुक्ला के निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोल रहे थे। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह दो मंजिल से गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान मालिक व साथी मजदूर उनको सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें हैलट कानपुर ले गए। वहां दोपहर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर लड्डन, मां गुड्डी व परिजन रोने लगे। सिकंदरा थानाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें