कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से चकेरी गांव निवासी महेश कुरील (35) की मौत हो गई। पिता हरीलाल ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मजदूरी करता था। डयूटी से घर लौट रहा था तभी घर के नजदीक चकेरी क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत के बाद पत्नी पिंकी व बेटी परी, शागुन, अंशु बिलख पड़ीं। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (संवाद)