Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पेड़ों की कटान कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव के एक होटल में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहा एक मजदूर की ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। साथी मजदूर की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कानपुर जनपद के रमईपुर निवासी अब्दुल हसन ने बताया कि नरायनपुर के प्रेम इलाइची होटल के पीछे खड़े पेड़ों की कटान के लिए ठेकेदार रमशाद निवासी रावतपुर कानपुर के साथ छोटे (29 )पुत्र कल्लू भी कटान करने आया था। पेड़ काटते समय यूकेलिप्टस का एक लंबा पेड़ ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गया।
पेड़ गीला होने और नीचे हरी घास व नमी के चलते छोटे निवासी रावतपुर करेंट लगने से जमीन मे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मजदूर को मृत देख ठेकेदार रमशाद मौके से रफूचक्कर हो गया। तब साथी मजदूर ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।