फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पेड़ों की कटान कर रहे मजदूर की मौत, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिजनों में हड़कंप

Tue, 16 Jul 2024 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पेड़ों की कटान कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव के एक होटल में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहा एक मजदूर की ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। साथी मजदूर की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

कानपुर जनपद के रमईपुर निवासी अब्दुल हसन ने बताया कि नरायनपुर के प्रेम इलाइची होटल के पीछे खड़े पेड़ों की कटान के लिए ठेकेदार रमशाद निवासी रावतपुर कानपुर के साथ छोटे (29 )पुत्र कल्लू भी कटान करने आया था। पेड़ काटते समय यूकेलिप्टस का एक लंबा पेड़ ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गया।
पेड़ गीला होने और नीचे हरी घास व नमी के चलते छोटे निवासी रावतपुर करेंट लगने से जमीन मे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मजदूर को मृत देख ठेकेदार रमशाद मौके से रफूचक्कर हो गया। तब साथी मजदूर ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें