फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: श्रम विभाग की टीमों ने शुरू की जांच, कारखाना के अफसर आज जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके में रविवार शाम अंडरगार्मेंट्स की फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की गर्दन लिफ्ट के दरवाजे में फंसने से मौत हो गई थी। रनियां में बिस्कुट फैक्टरी में मालवाहक लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर मजदूर की भी मौत हो गई थी। इन दोनों हादसों की जांच श्रम विभाग ने शुरू कर दी है। सहायक कारखाना निदेशक की टीम गुरुवार को एक फैक्टरी का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

के-ब्लॉक किदवईनगर निवासी आनंद अग्रवाल की हंसपुरम आवास-विकास योजना-2 में अंडरगार्मेंट्स की फैक्टरी है। फैक्टरी में बाबूपुरवा के बगाही भट्ठा निवासी पवन पासवान (19) मजदूरी करता था। मंगलवार शाम करीब छह बजे पवन कपड़े की गांठों को ऊपरी मंजिल पर ले जाने के लिए लिफ्ट में रख रहा था। तभी लिफ्ट का दरवाजा झटके से बंद हो गया। उसकी गर्दन लिफ्ट में अंदर की तरफ फंस गई। बाकी शरीर बाहर ही रहा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के अटा निवासी निखिल मिश्रा रनियां स्थित बिस्कुट फैक्टरी में काम करते थे। उनकी भी मौत लिफ्ट में फंसने की वजह से हो गई थी। अपर श्रमायुक्त पीके सिंह ने बताया कि दोनों हादसों की जांच के लिए टीमें भेजी गई हैं। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। मृतकों के आश्रितों को कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सहायक कारखाना निदेशक सचिन यादव ने बताया कि नौबस्ता हादसे की जांच के लिए गुरुवार को टीम जाएगी। ये देखा जाएगा कि फैक्टरी अधिनियम के तहत पंजीकृत है या नहीं। लिफ्ट की सालाना मेंटीनेंस हुई है या नहीं। इस संबंध में विद्युत संरक्षा विभाग एनओसी भी देता है। इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें