महिला ने हिस्ट्रीशीटर को शेर बता सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर कानपुर। आठ पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को शेर बताया सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली महिला के खिलाफ फजलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक रीता पांडेय नाम की महिला ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को शेर की तरह बताया। उसने विकास दुबे का अभिनंदन करते आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। शनिवार शाम लोगों ने यह कमेंट पढ़ा तो भड़क उठे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर उस महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने कहा कि जो लोग अपराधियों और समाजविरोधी व्यक्तियों के हिमायती बने हैं, उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि आइटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।