बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटा घायल
- फोटो : अमर उजाला
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहियापुर में गुरुवार की देर रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। जिससे उसमें सो रहे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान ढहने की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कोतवाली पुलिस को फोन से जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर आनन-फानन में उसे 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया। लुहियापुर गांव निवासी मंगल सिंह का गांव में कच्चा मकान है।