फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुणाल की धुन पर झूमे कनपुरिए

Fri, 19 Dec 2014 03:28 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ‘दिल कह रहा है, तुझसे रिश्ता जोड़ लूं, मोतीझील की झिलमिलाती सर्द रात में कुणाल गांजावाला का यह गीत सुनकर सभी लोग कानपुर से रिश्ता जोड़ने की हसरत परवान चढ़ाने लगे। मौका था कानपुर ब्रांड महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक शाम का। महोत्सव में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्र्रमों की धूम रही। शहर के नितिन, अनमोल, प्राची, सुताक्षी, सुचारिता ने शिव वंदना पर शानदार नृत्य पेशकर श्रोताओं से खूब ताली बटोरी। इसके साथ ही कार्यक्र्रम की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

रात 10 बजे स्टेज पर काल फिल्म के ‘शेरनी ये आंखें तुम्हारी, क्या गजब है प्यारी-प्यारी’ गीत से इंट्री करने वाले कुणाल गांजावाला ने देर रात तक अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मर्डर फिल्म फेम कुणाल ने भीगे होंठ तेरे, प्यासा दिल मेरा गीत गाया तो श्रोताओं में जोश भर गया। दर्शक वंस मोर वंस मोर चिल्लाने लगे। कुणाल ने दर्शकों के बीच पहुंचकर चन्ना वे, सलाम नमस्ते, काल-काल, मतमारी गीत पेशकर रात तक लोगों को खूब थिरकवाया। वहीं नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों ने जाड़े के मौसम में होली की मस्ती से श्रोताओं को सरोबार कर दिया। पहले मयूर रस में घुले गीतों से कृष्ण के विरह को खूब दर्शाया। फिर होरिया आई रे, श्रीकृष्ण गोविंद हरि मुरारी, मेरी गोरी चुनरी रंग डाली गीतों पर फूलों की होली से सब को रंग दिया। लठमार होली के दौरान खूब फूलों की बारिश हुई। कलाकारों ने श्रोताओं के बीच पहृुंचकर उनके संग फू लों की खूब होली खेली।
इसके अलावा शाम ढलने के साथ ही कार्यक्रम में हंसी का पिटारा भी खुल गया। लाफ्टर चैंपियन अनिरुद्घ मधेशिया ने एक से बढ़कर एक लतीफे और चुटकुले सुनाकर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। जड़ा गए यार से शुरू हुई हंसी की ठिठोली ‘मत पूछ तेरी मोहब्बत में क्या कर रहे हैं, जो दिए थे गिफ्ट उनका ब्याज भर रहे हैं चुटकुला सुनाया तो ठहाके गूंज उठे। इसके बाद कनपुरिया अंदाज में नेताओं से लेकर पुलिस अफसरों तक की चुटकी ली। व्वाइस आफ मुंबई फाइनलिस्ट दीपांजली विश्वास ने संगीतमय शाम की शुरुआत की जो देररात तक गुलजार रही। उन्होंने आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चले, मोरनी बागा में नाचे आधी रात में गीम सुनाकर लोगों को झुमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें