फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंडलीय कुश्ती में कुनाल व शिवानी रहीं अव्वल

Fri, 22 Aug 2025 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित ईको पार्क में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोतता हुई। पुरुष वर्ग में औरैया के कुनाल व महिलाओं में कानपुर देहात की शिवानी अपने भार वर्ग में अव्वल रहीं।
विज्ञापन

मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर, देहात, फर्रुखाबाद, इटावा व औरैया के पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने भाग ले कुश्ती के दांवपेंच का प्रदर्शन किया। पीसीएसबी इंटर कालेज भुगनियांपुर के सूरज ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता की पहली कुश्ती 92 किलो भार वर्ग में औरैया के कुनाल व कानपुर के सक्षम के बीच हुई। इसमें कुनाल ने सक्षम को पटखनी दे दी। 71 किलो भार वर्ग में कानपुर देहात के जनता इंटर कालेज डोभा के अनुज विजयी रहे।
57 किलोग्राम वर्ग में इटावा के आदर्श ने जीत दर्ज की। वहीं 65 किलो में राजा कन्नौज विजयी रहे। 46 किलोग्राम बालिका वर्ग में कानपुर देहात की शगुन, 62 किलो में इटावा की लवली, 40 किग्रा भार वर्ग में कन्नौज की शिवानी, 40 किलो कानपुर देहात की आयुषी वर्मा विजयी रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर पीसीएसबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला क्रीडा सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय कुमार मिश्र, उपसचिव अरुण कुमार, जितेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार आदि ने निभाई। इस दौैरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी, ठाकुर प्रसाद यादव, नागेन्द्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें