फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास बोले, यूपी में आप नहीं लड़ेगी चुनाव

Sat, 17 Dec 2016 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा 
नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के लिए गया 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने शुक्रवार को साफ किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पूरा फोकस गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों पर है। वहीं प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

  इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट में शुक्रवार की रात कवि सम्मेलन हुआ। इसमें हिस्सा लेने पहुंचे आप नेता ने गेस्ट हाउस में मीडिया से खुलकर बात की और कहा कि कांग्रेस-भाजपा में मिलीभगत है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप दिखावा है। यदि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सुबूत हैं तो उसे वह सार्वजनिक करें। सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा।   आप ने नोट बंदी को गलत बताया और कहा कि देश की जनता लाइन में खड़ी है। बैंक से पैसा निकासी पर रोक का प्रावधान नहीं है, फिर भी सरकार, आरबीआई ने पहरा लगा रखा है। इससे आम जनता परेशान है।
विज्ञापन


नोट बंदी का फैसला बिना तैयारी के लिया गया। इसी वजह से बैंकों और एटीएम में कैश नहीं है। आम आदमी पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए किसी भी कदम का पार्टी समर्थन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें