यूपी के कन्नौज जिले में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव
ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की। मामले की जानकारी मिलते ही तालग्राम पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पोस्ट से बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।