उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की शुक्रवार को विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन पांच मुकदमों में तिहाड़ जेल से वीडियो कॉफ्रेेंसिंग से सुनवाई पेशी हुई। एसीजेएम तृतीय के न्यायालय में चल रहे फर्जी टीसी प्रकरण व सीजेएम न्यायालय में चल रहे सफेदा प्रकरण में गवाह न आने से सुनवाई नहीं हो सकी।
सभी मुकदमों में अगली पेशी तारीख 22 जनवरी तय की गई है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के छह मुकदमों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। एडीजे षष्ठ अहसान उल्ला खां के न्यायालय में विचाराधीन विधायक पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए प्राणघातक हमले के मुकदमे में विवेचक के न आने से सुनवाई टल गई। सीजेएम विराट सक्सेना के न्यायालय में चल रहे न्यायिक अभिलेखों में सफेदा लगाने के प्रकरण मामले में गवाहों के न आने से गवाही पूरी नहीं हो पाई।