फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप प्रकरण: सीबीआई के गवाह को दी धमकी, माखी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा, ड्राइवर पर आरोप

Mon, 23 Nov 2020 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले के माखी में दुष्कर्म के मामले में सीबीआई के गवाह ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा व उसके ड्राइवर पर जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाकर एसपी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का नाम लेकर उसके ड्राइवर ने उसके पक्ष में सही गवाही न देने की बात कह उसे ठिकाने लगाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


एसपी ने सीओ सफीपुर को मामले की जांच दी है। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गांव में रहने वाले सीबीआई के गवाह ने सोमवार को एसपी आनंद कुलकर्णी को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि जेल में बंद दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का ड्राइवर 18 नवंबर को शाम 5 बजे उसके घर पहुंचा और परिवार के लोगों से गाली-गलौज की।

उसने परिवार के लोगों से कहा कि पीड़िता के चाचा का संदेश लाया हूं। चाचा ने उसे फोन कर कहा है कि तुम्हें (गवाह) गवाही में जो कहने को कहा गया था, वह नहीं कहा। अब इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार ड्राइवर ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का संदेश सुनाते हुए जान-माल की धमकी दी है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शिकायतीपत्र मिला है। सीओ सफीपुर कृपाशंकर को मामले की जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें