कानपुर। बहुजन समाज पार्टी में महानगर अध्यक्ष को लेकर उठापटक अभी भी जारी है। सिर्फ 48 घंटे के लिए अध्यक्ष पद से दो दिन पहले हटाए गए कुलदीप कुमार को फिर से अध्यक्ष की कुर्सी पर दे दी गई है। संजय गौतम को हटा दिया गया है। इसके साथ ही मंडल में फेरबदल किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता नौशाद अली को लंबे समय बाद फिर से कानपुर मंडल का प्रभार दिया गया है।इनके साथ सूरत सिंह जाटव, जितेंद्र संखवार और अनिल पाल भी मंडल प्रभारी बनाए गए हैं।