फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक की छात्रा का PM को पत्र: 'मोदीजी!, आपने मेरी पेंसिल-रबर, मैगी महंगी कर दी' मांगने पर मम्मी मारती हैं

Mon, 01 Aug 2022 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ नगर की कक्षा एक की छात्रा ने पीएम मोदी को महंगाई से परेशान होकर पत्र लिखा है। छात्रा ने लिखा कि महंगाई के चलते पेंसिल मांगने पर मम्मी पिटाई करती हैं। उसने पिता पर दबाव बनाकर साधारण डाक से पत्र भेज भी दिया है।
 
विज्ञापन
छात्रा कृति दुबे ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीजी! आपने बहुत महंगाई कर दी है। पेंसिल रबड़ तक महंगी कर दी है। मेरी मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। पेंसिल मांगने पर मेरी मां मारती है। मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं। कुछ इस तरह की बात लिखकर छह साल की छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में छिबरामऊ नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी विशाल दुबे एडवोकेट की पुत्री कृति दुबे (6) ने साधारण डाक से पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर महंगाई का रोना रोया है। कृति ने बताया कि जब वह मैगी खरीदने गई तो दुकानदार ने दो रुपए कम होने पर उसे वापस कर दिया। बच्ची ने बताया कि दुकान वाले अंकल बोले कि मैगी महंगी हो गई है दो रुपये और लेकर आओ तब लेना।

कृति दुबे सुप्रभाष अकादमी में कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची ने बड़ी ही मासूमिय से पत्र में अपनी परेशानी लिखकर महंगाई बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी से शिकायत की। रविवार को यह पत्र चर्चा का विषय बन गया। छात्रा कृति की मां आरती का कहना है कि बेटी ने अपनी स्वेच्छा से प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


साथ ही अपने पापा पर दबाव बनाकर पत्र को डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को भेजा है। कृति की उम्र भले ही कम हो लेकिन पूजा-पाठ में भी रुचि है। बच्ची के पिता का कहना है कि उसे गायत्री मंत्र याद है। डांस का भी शौक है। बता दें कि छात्रा कृति दुबे के द्वारा लिखा गया ये पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें