फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीजी, महंगाई के चलते पेंसिल मांगने पर मम्मी करती हैं पिटाई

विज्ञापन
छात्रा कृति दुबे। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। मोदीजी, आपने बहुत महंगाई कर दी है। पेंसिल-रबड़ तक महंगी कर दी है। मेरी मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। पेंसिल मांगने पर मेरी मां मारती है। मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं। कुछ इस तरह की बात लिखकर छह साल की छात्रा ने प्रधानमंत्री को खत लिखा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी विशाल दुबे की पुत्री कृति दुबे (6) ने साधारण डाक से पत्र भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर महंगाई का रोना रोया है। कृति दुबे सुप्रभाष अकादमी में कक्षा एक की छात्रा है। रविवार को यह पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रा कृति की मां आरती का कहना है कि बेटी ने अपनी स्वेच्छा से पत्र प्रधानमंत्री को संबोधित लिखा है। साथ ही अपने पापा पर दबाव बनाकर पत्र को डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है।

प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें