फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचुरल वैक्सीनेशन से अधिक इम्युनिटी दे रही कोवाक्सिन, पहली डोज के 140 दिन बढ़ी मिली एंटीबॉडीज की संख्या

Mon, 04 Jan 2021 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोविड-19 की वैक्सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी एप्रूवल दे दिया है। शहर में इस वैक्सीन के तीसरे ट्रायल की अंतिम डोज दी जा रही है। ट्रायल के नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि कोवाक्सिन नेचुरल वैक्सीनेशन से अधिक इम्युनिटी दे रही है।
विज्ञापन


व्यक्ति के कोरोना से ठीक होने के बाद शरीर में 45 से 75 दिन तक ही एंटीबॉडीज रहती हैं लेकिन कोवाक्सिन की डोज लेने के 140 दिन बाद भी शरीर में एंटीबॉडीज की बढ़ोत्तरी पाई गई है। कोवाक्सिन का प्रदेश में सबसे पहला ट्रायल शहर के आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में जुलाई में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

पहले चरण में 33 वॉलिंटियर ने डोज ली थी। इसके बाद ट्रायल का दूसरा चरण सितंबर में चला। इसमें 42 वॉलिंटियर ने वैक्सीन की डोज ली। तीसरा ट्रायल दिसंबर में शुरू हुआ। इसमें एक हजार लोगों ने डोज ली।

खास बात यह रही कि कुल वॉलिंटियर में 40 फीसदी महिलाएं हैं। समाज के हर वर्ग के लोग वॉलिंटियर बने। जुलाई में जिन लोगों ने डोज ली थी, उनके शरीर में कोरोना के खिलाफ लगातार एंटीबॉडीज बन रही हैं, जिससे संक्रमण से बचाव के लिए इम्युनिटी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। 

कोवाक्सिन की 60 लोगों नेे डोज ली
रविवार को स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन की डोज 60 लोगों ने ली। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। प्रखर अस्पताल में कोवाक्सिन के तीसरे ट्रायल का अंतिम चरण चल रहा है। इसमें एक हजार लोगों को कोवाक्सिन की दूसरी डोज दी जानी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें