फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के करीब 1376 उचित दर विक्रेताओं को सीधा फायदा, नई फीडबैक व्यवस्था भी शुरू

माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के लिए सोमवार को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब कोटेदारों को 90 रुपये के बजाय 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। इस फैसले से कानपुर नगर के करीब 1376 उचित दर विक्रेता सीधे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कानपुर में भी कराया गया। शहर की विधानसभाओं के लिए मर्चेंट चैम्बर हॉल, सिविल लाइंस और ग्रामीण क्षेत्र मे चौबेपुर, नर्वल, घाटमपुर और कल्याणपुर में कार्यक्रम हुए। बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री की घोषणा का सीधा प्रसारण देखा।चौबेपुर में सजीव प्रसारण के बाद जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब कोटेदार अपनी दुकानों से दैनिक उपयोग की 39 अतिरिक्त वस्तुओं का भी वितरण कर सकेंगे। इससे उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बढ़ेंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन की दुकानों पर किसी भी प्रकार की नशीली या मादक वस्तु रखना और बेचना प्रतिबंधित है। कार्यक्रम में सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेताओं के लिए नई फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। इसके जरिए कोटेदार वितरण व्यवस्था से जुड़ी अपनी प्रतिक्रिया और समस्याएं सीधे डिजिटल माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान महापौर प्रमिला पाण्डेय, एमएलसी अरुण पाठक और गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें