फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृषि में कोमल और विधि में काजल को मिलेगा कुलपति स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दीक्षांत समारोह में अब कृषि और लॉ के छात्रों को भी पदक मिलेंगे। कृषि संकाय में इटावा के जनता कॉलेज बकेवर की बीएससी-एजी की छात्रा कोमल और विधि संकाय में विवि के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की एलएलएम छात्रा काजल सिंह को कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएसजेएमयू का दीक्षांत समारोह 17 सितंबर को है। पूर्व में परीक्षा परिणाम नहीं आने की वजह से कृषि और विधि संकाय के छात्रों के नाम पदक सूची में शामिल नहीं किए जा सके थे। अब परिणाम आने के बाद मेधावियों को मिलने वाले पदक घोषित किए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि इटावा के जनता कॉलेज बकेवर के हॉर्टिकल्चर छात्र आशीष कुमार को कुलाधिपति कांस्य पदक और वीएसएसडी कॉलेज की एलएलबी छात्रा आराधना तिवारी व डीसी लॉ कॉलेज के एलएलबी छात्र रजत कुमार सिंह को कुलाधिपति कांस्य पदक दिया जाएगा। इसके अलावा प्रायोजित पदकों की भी सूची जारी कर दी गई है।
पीपीएन कॉलेज की एमएससी (भौतिक) छात्रा इकरा मिर्जा को सर सीवी रमन कमोमिरिशन स्वर्ण पदक, विवि की एलएलएम छात्रा काजल सिंह को स्व. श्री नेमी चंद जैन स्मृति स्वर्ण पदक और पीपीएन कॉलेज की एमएससी (अकार्बनिक रसायन) छात्रा अल्हाना को प्रो. जादौन सिंह स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। आराधना तिवारी को हींगवाला स्व. बाबू ताराचंद्र कपूर स्वर्ण पदक, स्व. बैरिस्टर नरेंद्र जीत सिंह स्मारक स्वर्ण पदक, स्व. सुशीला नरेंद्र जीत सिंह स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि दीक्षांत के लिए सभी मेधावियों की पदक सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें