कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंडस्ट्री इंटरैक्शन सेल की ओर से शनिवार को ब्रेन स्ट्रोमिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें यूआईईटी के कई पूर्व छात्र भी पहुंचे। जो नहीं आ पाए उन्होंने स्काइप के जरिए छात्रों से ऑनलाइन संवाद किया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुए कार्यक्रम में विभिन्न इंडस्ट्री में अच्छे ओहदे पर काम कर रहे पूर्व छात्रों ने जूनियरों को नॉलेज बढ़ाने की सलाह दी। बोले, नौकरी चाहिए तो कॉलेज के बजाय नॉलेज पर फोकस करें। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने भी पूर्व छात्रोें से संवाद किया। उन्होंने सीनियरों से जूनियरों की नौकरी में मदद करने बात कही।
डेमो पिक
आईबीएम के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णकांत, यूआईईटी से बीटेक करने के बाद आईआईटी कानपुर से एमटेक कर रहे दिग्विजय, इन्फोसिस में एनालिटिक्स के तौर पर काम कर रहे उदित शर्मा, सिंडिकेट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट शिवम अवस्थी, जर्मनी से पोस्ट डॉक्टरल कर रहे चमन आदि ने छात्रों को टिप्स दिए। स्काइप के जरिए एमेजॉन एरिजोना में काम कर रहे अमित, यूएई की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत दानिश, सिंगापुर की आईटी कंपनी में कार्यरत नूपुर अरोड़ा ने भी संवाद किया। इस दौरान यूआईईटी की निदेशक डॉ. अर्पिता यादव, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राशि अग्रवाल, डॉ. रश्मि दुबे, प्रतीक, संजीत, हेमंत, अजय झा आदि मौजूद रहे।