लेमन, यामिनी और सीमा इन तीनों खोजी कुत्तों पर यूपी के छह जिलों की जिम्मेदारी है। कोई भी आपराधिक घटना होती है तो इन तीनों की सेवाएं ले जाती हैं। इन कुत्तों के रहन-सहन और ठाठ-बाट देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
आलीशान कमरे में रहते हैं। चार लोग इनकी खुशामदी में तैनात हैं। सुबह दूध पीते हैं और शाम को बकरे का मीट खाते हैं। महीने में इन तीनों का खर्चा करीब 27 हजार रुपये है। इनकी देखभाल में लगे चार सिपाहियों की सैलरी करीब डेढ़ लाख रुपये भी जोड़ दी जाए तो यह आंकड़ा 1.77 लाख रुपये पहुंच जाता है।