फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए दस रुपए के सिक्के की सच्चाई

Mon, 03 Oct 2016 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दस रुपए के दो सिक्के
विज्ञापन
10 रुपए के जिस सिक्के पर 10 तीली बनी हो वही सिक्का असली है, इस भ्रम में लोग 15 तीलियों की छाप वाला सिक्का लेने से कतरा रहे हैं। लोग 10 के उसी सिक्के का लेनदेन कर रहे हैं जिसमें रुपए का चिन्ह अंकित हो और 10 तीलियां बनी हो। जबकि 15 तीली वाले 10 के जिस सिक्के को नकली कहकर लेनदेन से इनकार किया जा रहा है, वह भी असली है। रिजर्व बैंक ने भी स्पष्ट किया है कि इसे लेने से इनकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, 15 तीली वाला 10 का सिक्का पहली ढलाई का है। बाद की ढलाई वाले सिक्कों के मुकाबले उसकी बनावट में थोड़ी भिन्नता है। इसके अलावा 10 के सिक्के की पहली ढलाई के बाद ही रुपए का चिह्न जारी हुआ।

बाद के सिक्कों की ढलाई में इस चिह्न का इस्तेमाल किया गया। सुंदरता और सफाई के मामले में भी पहली ढलाई का सिक्का बाद के सिक्कों से कमतर है। इसी भ्रम में लोग 15 तीली वाले सिक्के को नकली मान बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें