फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चातुर्मास 23 से, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य 

Wed, 04 Jul 2018 04:22 PM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

19 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के बाद शुरू होंगे शुभ कार्य
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
इस बार चातुर्मास 23 जुलाई से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान मांगलिक कार्यक्रम वर्जित रहेंगे। चार माह बाद 19 नवंबर को कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवोत्थानी एकादशी मनाई जाएगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
इसके बाद मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। जैन एवं बौद्ध धर्म मेें भी चातुर्मास का विशेष महत्व है। इनके मुनि और गुरु भ्रमण न करके एक स्थान पर रुक जाते हैं और वहीं पूजन और प्रवचन करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
मान्यता है कि विवाह के समय भगवान विष्णु के शालिगराम रूप का पूजन आवश्यक होता है। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। ऐसे में उनका आह्वान संभव नहीं है। इस कारण चातुर्मास में वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होते। पंडित डॉ. आदित्य पांडेय ने बताया कि देवशयनी एकादशी 23 जुलाई को है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
इसके साथ ही भगवान विष्णु योग निद्रा की ओर अग्रसर हो जाएंगे। वहीं आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि चातुर्मास के समय पूजन का बड़ा महत्व है। इसी कारण संत एक ही स्थान पर रुककर पूजन शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें