21 जून को मनाया जाने वाला योग दिवस आज की तारीख में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में हमारे सामने अाया है।
वर्तमान समय में व्यस्तता इतनी बढ़ गई है की लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल सचेत नहीं दिखते। योग व्यायाम का एेसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क अौर अात्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।