फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की 10 बड़ी जगह जहां न्यू ईयर पर घूमने का अलग ही है मजा

Sat, 30 Dec 2017 11:42 AM IST
शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
यूपी में घूमने का अलग ही मजा
नए साल की शुरुआत में मौज-मस्ती के साथ-साथ घूमने का अलग ही मजा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं यूपी के उन 10 बड़े खूबसूरत स्थानों के बारे में जहां नए साल पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है।
 
विज्ञापन

2 of 10
कानपुर
कानपुर- इस शहर में पर्यटन के लिहाज से कई ऐसे स्थल हैं जहां घूमकर आप अपनी पिकनिक को यादगार बना सकते हैं। ऐतिहासिक स्थल बिठूर, इस्कॉन मंदिर, जेके मंदिर, कानपुर प्राणि उद्धयान, गंगा बैराज आदि। 
 
विज्ञापन

3 of 10
आगरा
आगरा- यहां ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सिकरी पिकनिक के लिए बेहद ही खूबसूरत स्थल हैं। साथ ही यहां और भी एतिहासित धरोहर और बाग हैं। इस शहर में तिमद-उद-दूलह का मकबरा और अकबर का मकबरा भी है।  
 

4 of 10
लखनऊ
लखनऊ- पर्यटन के लिहाज से लखनऊ बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां बड़ा इमामबाड़ा, रेजीडेंसी का खंडहर, सफेद बरादरी, लाल बरादरी, रूमी गेट, लक्ष्मण पार्क, जनरैल कोठी आदि पर्यटन स्थल हैं। विशेष अवसर पर यहां पर्यटनों की संख्या बढ़ जाती है। 
 
विज्ञापन

5 of 10
वाराणसी
वाराणसी- यह स्थान हिंदुत्व का उगम स्थल माना जाता है। वाराणसी दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। साथ ही इस स्थान को मंदिरों का शहर माना जाता है। ये स्थान भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। सारनाथ- ये स्थान भी अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां सारनाथ संग्रहालय, अशोक स्तम्भ धर्मराजिका स्तूप, मूलगंध कुटी विहार, चौखंडी स्तूप, डीयर पार्क, धमेख स्तूप आदि। 
 
विज्ञापन

6 of 10
झांसी
झांसी- यह स्थान पर्यटन के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां झांसी का किला, रानी महल, झांसी संग्रहालय, महालक्ष्मी मंदिर, गंगाधर राव की छतरी आदि पर्यटन स्थल हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 10
इलाहाबाद
इलाहाबाद- यह स्थान तीन नदियों के संगम के अलावा विभिन्न पर्यटन स्थलों के कारण भी जाना जाता है। यहां प्रमुख पर्यटन स्थलों में इलाहाबाद का किला, ऑल सैंट कै थेडल, जवाहर प्लैनेटेरियम आदि प्रसिद्ध हैं। 
 

8 of 10
कुशी नगर
कुशीनगर- यह स्थान भी अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां निर्वाण स्तूप, निर्माण मंदिर, रामाभर स्तूप, चीनी मंदिर, जापानी मंदिर आदि स्थल प्रमुख हैं। 
 

9 of 10
मेरठ
मेरठ- यहां पांडव किला, शहीद स्मारक, राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, शहपीर मकबरा, नंगल तीर्थ, सूरज कुंड, जामा मस्जिद, आबू मकबरा, विक्टोरिया पार्क, पंजाब पार्क, बेगम का महल आदि पर्यटन स्थल हैं। 
 
विज्ञापन

10 of 10
गाजियाबाद
गाजियाबाद- इस शहर में भी पर्यटन के लिहाज से कई प्रमुख स्थान हैं। यहां मीराबाई की रेती, ब्रज घाट, गणमुक्तिश्वर महादेव मंदिर, झारखंड महादेव, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर आदि प्रमुख हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें