वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम।
- फोटो : संगठन
कानपुर। बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर नगर में 69वीं जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, बैज व कैप पहनाकर सम्मान किया।
अंडर 14 (बालिका) में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज और अंडर 14 (बालक) में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम रहे। अंडर 17 (बालिका) में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज और अंडर 17 (बालक) में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन पहले स्थान पर रहे।
वहीं, अंडर 19 (बालक) में भास्करानंद इंटर कॉलेज प्रथम रहा। समापन समारोह में प्रधानाचार्य सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर श्याम किशोर, मनीष मौर्य, विजय बहादुर सिंह चौहान, संदीप वर्मा, शिव सेवक शर्मा, निकिता, मोनिका, स्वाति शर्मा, निकिता सिंह, भानु प्रताप, हरिकिशन आदि मौजूद रहे।