फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ने, तानने, कटाने और लूटने की मची होड़

Wed, 25 Mar 2015 03:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा कुछ कम लग रही है, भाई छुड़इया देना जरा, ये हुई न बात!...वो सबसे ऊपर  काली वाली मेरी...अरे भाई, ये 5100 वाली इनामी पतंग है...गुरू, इनाम वाली से अच्छे से लड़ाना, हो सकता है कुछ काटने वाले को मिल जाए...अरे-अरे ढील दे यार पेच पडे़ हैं... वो काटा इनामी पतंग को...जल्दी दौड़ मैदान के बाहर निकल गई...अबे सिब्बू, साहिल, असलम जल्दी दौड़ इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


बच्चे या बड़े सभी की जुबान पर इस तरह की आवाजें सुनाई देती रहीं। मौका था कानपुर की 212वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को किदवई नगर स्थित रतनलाल शर्मा स्टेडियम में आयोजित पतंग महोत्सव का। कानपुर के बर्थडे पर पूरे शहर में पतंगबाजी हुई। पतंग उड़ाने, काटने और लूटने की होड़ मची रही है।

आसमान से जमकर बधाइयां, मिठाइयां और इनाम बरसे। सुबह करीब दस बजे से पतंगबाजों का जमावड़ा लग गया। विधायक अजय कपूर ने पतंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पतंग के आकार का केक काटकर सभी को कानपुर के जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन


इसके बाद सफेद, लाल रंग के गैस के गुब्बारों में पतंग बांधकर छोड़ी गई। फिर शुरू हुई पतंगबाजी। हैलो... पीयूष काली वाली पतंग जो सबसे ऊपर है उसी में पांच हजार का इनाम है। बाइक लगा देना आसपास ही गिरेगी। ये नीली वाली पर तीन हजार का है। 

कैसे भी कर यार इनाम हमें ही मिलना चाहिए...इनामी पतंग उड़ते ही लोगों ने अपने पास पड़ोसियों को फोन कर सूचना देनी शुरू कर दी। 5112 रुपये की  इनामी पतंग  स्टार क्लब के बच्चा पहलवान ने उड़ाई। पहाड़ी ने 3212 रुपये की इनामी पतंग उड़ाई। पतंग आसमान में जैसे ही तनी तो दर्शकों की निगाहें वहीं टिक गईं।

इनामी पतंगें जिस तरफ मुड़तीं लोगों की निगाहें अपने आप ही उस तरफ हो जातीं। स्टार क्लब के बच्चा पहलवान ने अपनी पतंग से दो पेंच काटे। तीसरे पेंच में चांद तारा क्लब के एजाज हुसैन ने उनकी पतंग काट दी। पतंग कटते ही लूटने वालों में होड़ मच र्गई। काफी ऊंची होने की वजह से पतंग मैदान के बाहर निकल गई।

लोग पतंग के पीछे भागे। प्रतियोगिता में शहर के अकबर काइट (चमनगंज), गोल्डन ईगल (प्रेम नगर), चमन काइट (कर्नलगंज), लकी काइट क्लब (बकरमंडी), चांद तारा क्लब (हीरामन का पुरवा), स्टार क्लब, पहाड़ी क्लब सहित सौ क्लबों के साथ आसपास के कई पतंगबाजों और बच्चों ने जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें