फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के हत्यारोपी का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करते एएसपी घनश्याम चौरसिया व सीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/मुुंगीसापुर। कस्बे के बहलरामऊ गांव में किशोरी हत्याकांड में हत्या आरोपी के पिता का शव पेड़ से लटका मिला। मामले में पिता भी हत्या के आरोप में नामजद था। जानकारी होते ही पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। मृतक के परिजनों ने मृत किशोरी के परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बलहरामऊ गांव में सोमवार की सुबह एक किशोरी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। किशोरी के चाचा ने पारिवारिक भतीजे रिषभ कटियार उर्फ शीलू (20) और उसके पिता दिनेश कटियार (45) पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शीलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि, दिनेश फरार चल रहा था। घटना के बाद दिनेश के साथ घर के अन्य परिजन ताला लगाकर फरार हो गए थे। इसके बाद गांव गए अफसरों ने उसके घर की पैमाइश कराई थी। साथ ही ग्राम सभा की जमीन में मकान बना होने की बात कह 75 हजार रुपये का जुर्माना किया गया और घर खाली करने के लिए 15 दिन का समय देते हुए नोटिस चस्पा कराया गया था।
ग्रामीणों में चर्चा है कि जानकारी के बाद दिनेश बेहद परेशान था। ग्रामीणों की मानें तो किशोरी की हत्या में दिनेश की कोई भूमिका नहीं रही। नामजद होने की जानकारी पर वह रिश्तेदारों के यहां जाकर रोता रहा, लेकिन मामला हत्या का होने की वजह से कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा था। बुधवार सुबह दिनेश का शव पेड़ से लटका मिला तो गांव का माहौल एक बार फिर गरम हो गया। घटना की जानकारी एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एएसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम भोगनीपुर दीपाली कौशिक, सीओ आशा पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में मंगलपुर, भोगनीपुर, बरौर, रूरा, डेरापुर व सिकंदरा थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इधर, शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिनेश की मौत का कारण हैगिंग आया है। उसके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति से ही लोग आत्महत्या का अंदाजा लगा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या की स्पष्ट हो गई।
इंसेट-
मृतक के बड़े भाई को रात में उठा ले गई थी पुलिस
कानपुर देहात। किशोरी की हत्या के आरोपी दिनेश कटियार के बड़े भाई महेश कटियार को रात में पुलिस उनके घर से उठा ले गई थी। हालांकि वह इस घटना में नामजद नहीं है। बताते हैं पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। थाने में आरोपी रिषभ और महेश का आमना सामना कराया गया। वहां रिषभ अपने ताऊ को देखकर रोने लगा था। उसे अब घटना का पछतावा है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में ही है। डेरापुर थाने पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी ने मृतक के भाई महेश व हत्यारोपी रिषभ से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की।
----
मृतका किशोरी के परिजन भी हुए भूमिगत
मुंगीसापुर। बलहरामऊ गांव में किशोरी की हत्या के बाद उसके परिजन आरोपी का घर गिराने की मांग कर रहे थे। साथ ही रिषभ के पिता दिनेश की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे थे। किशोरी व आरोपी पारिवारिक होने की वजह से गांव के लोग इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे थे, लेकिन गांव में रिषभ के पिता दिनेश को नामजद कराने को लेकर हर कोई सवाल उठा रहा था। मंगलवार रात दिनेश के आत्महत्या करने पर किशोरी के परिजन भूमिगत हो गए। उनके दरवाजे पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।
----
गांव में आने जाने वालों पर पुलिस की नजर
बहलहरामऊ गांव में किशोरी की हत्या के बाद आरोपी के आत्महत्या करने की घटना से क्षेत्र सनसनी फैल गई है। लोगों का आवागमन गांव में शुरू है। दोनों पक्ष पारिवारिक है, इससे उनके रिश्तेदार भी आ रहे हैं। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर है। हाईवे के बलहरामऊ मोड़ पर सब इंस्पेक्टर व सिपाही मिलाकर 24 जवान तैनात किए गए हैं। इसके बाद गांव में अलग-अलग हिस्सों में करीब 50 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात हैं। सीओ आशापाल सिंह व इंस्पेक्टर डेरापुर समीर कुमार सिंह भी लगातार डेरा डाले हैं। वह गांव में गश्त करने के साथ ग्रामीणों से बात करके माहौल समझने की कोशिश कर रहे हैं।
----
पुलिस कर्मियों ने घर का ताला तोड़ा
दिनेश की मौत की खबर पाकर फरार चल रहे छोटे भाई सुरेश, दिनेश की पत्नी मंजू पहुंची। यह लोग घटना के बाद घर में ताला बंद करके फरार थे। बुधवार सुबह दिनेश की मौत खबर इन्हें कहीं से मिली तो ये घर पहुंचे। वहां ताला बंद था इस पर पुलिस कर्मियों ने घर का ताला तोड़कर इन्हें अंदर जाने की व्यवस्था कराई। इनके पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। मृतक की विवाहित बहनें बिटानी, पुष्पा, उषा पहुंच गई थीं। मृतक का छोटा बेटा रिशू पांच साल का है। मृतक की पत्नी व भाई ने मृतक किशोरी के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया।
----
बयान-
बलहरामऊ गांव में किशोरी के हत्यारोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने मौखिक रूप से किशोरी के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच करवाई जा रही है। एएसपी घनश्याम चौरसिया

दिनेश कटियार का फाइल फोटो।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें