फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- भूख से था परेशान, नशे का आदी है पिता...घटना के बाद से है लापता

Wed, 09 Aug 2023 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नूपुर गोयल ने बताया कि नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन
मृतक किशोर और जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के मोहल्ला गढ़ी में किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मां की नजर पड़ी तो उतारा और सीएचसी लेकर पहुंची जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां के अनुसार उसका पति शराब का लती है। बर्तन, गैस चूल्हा और गृहस्थी का सामान तक बेच डाला है।

विज्ञापन

इससे भोजन के लाले पड़ गए हैं। परेशान होकर उसके बेटे ने फांसी लगा ली। सूचना पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मृतक के घर भेजा लेकिन पोस्टमार्टम हाउस में होने से घर में कोई नहीं मिला। कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी देवी प्रसाद पेशे से राजगीर मिस्त्री है।
मंगलवार दोपहर उसके बेटे हिमांशु (14) का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। बेटे का शव देख मां सलोनी बेहाल हो गई। अन्य बच्चों की मदद से बेटे को फंदे से नीचे उतारा और बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घर-गृहस्थी का सामान बेच देता है पति
मृतक की मां सलोनी का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। वह लोगों के यहां काम करके और बड़ा बेटा राहुल एक ढाबे पर काम करके किसी तरह गृहस्थी चलाते हैं। लेकिन पति मौका मिलते ही घर-गृहस्थी का सामान उठाकर बेच देता है। बताया कि एक महीने पहले वह उड़ीसा गई थी।

आर्थिक तंगी के चलते हुई खाने-पीने की समस्या
चार अगस्त को वहां से घर आई तो देखा कि पति ने घर में रखे जेवर, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान बेच दिया। आर्थिक तंगी के चलते खाने-पीने की समस्या हो गई। इसी पर बच्चों में कहासुनी हुई और छोटे बेटे हिमांशु ने फांसी लगा ली। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।

घर में ताला बंद मिला
घटना की जानकारी पर एसडीएम नूपुर गोयल ने नायब तहसीलदार साक्षी राय को जांच के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस में होने के कारण घर में ताला बंद मिला। आसपास के लोगों ने नायब तहसीलदार को बताया कि मृतक का पिता नशे का आदी है। घटना के बाद से वह लापता है।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नूपुर गोयल ने बताया कि नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा था। मृतक के पिता के शराब के लती होने और घर का सामान बेच देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें