फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनसुलझी समस्याओं पर भाकियू की माथापच्ची

Thu, 12 Feb 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने अनसुलझी समस्याओं का पुलिंदा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।  समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को अराजनैतिक पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत माती मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। समस्याओं पर चर्चा की।

पंचायत में प्रमुख रूप से मौजूद प्रदेश सचिव चौधरी रमेश सिंह यादव ने कहा कि देहात में किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। समस्या का समाधान जरूरी है।

सूखाग्रस्त होने के बावजूद राहत नहीं दी जा रही है। नहरें चलाकर पानी टेल तक पहुंचाया जाए। यूनियन के जिलाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद ने 18 घंटे बिजली सप्लाई किए जाने की मांग की।

किसान नेताओं का आरोप है कि समितियों में खाद न होने से महंगे दामों में खाद खरीदनी पड़ रही है। बैठक में मौजूद शिवचंद्र यादव, रणधीर सिंह यादव ने बताया कि आवास योजना में जमकर धांधली की जा रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन आवंटियों के मामले की जांच कराए। साथ ही कलेक्ट्रेट गेट पर किसानों की पंचायत रोकने का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने किसान पंचायत भवन बनाने की मांग की।

इसी क्रम में 15 सूत्रीय समस्याओं पर किसान नेताओं ने चर्चा कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान आधा सैकड़ा भाकियू किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें