फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सर्दियों में बिल से बाहर आया किंग कोबरा, कार में घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Fri, 12 Jan 2024 07:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: वन अधिकारी वैभव त्रिपाठी और वन दरोगा ब्रजराज वर्मा ने बताया कि कोबरा जहरीला प्रजाति का सांप है। यह आबादी में भी रहता है। कोबरा को रेस्क्यू कर हरीपुर में प्राकृत वास में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
कार की स्टेयरिंग से लिपटा किंग कोबरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सर्दियों में सांप भी बिल से बाहर आने लगे हैं। शुक्रवार को शहर के धर्मशाला रोड पर गैराज में एक कार में किंग कोबरा घुस गया। स्टेयरिंग पर कोबरा को बैठा देख लोगों में हड़कंप मच गया। कोबरा को देखकर पुलिसकर्मी भी घबरा गए। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही मोहल्ला के ही लड़कों ने कोबरा को बोरी में बंद कर लिया।

विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कोबरा को हरीपुर ग्रंट के जंगल में छोड़ दिया।  नटवीर पुलिया के पास हिंद गैराज है। शुक्रवार को मरम्मत के लिए खड़ी कारों में से लोगों को एक कार की स्टेयरिंग पर करीब सात फीट लंबा किंग कोबरा बैठा दिखाई दिया। पहले, तो लोगों ने साधारण सांप समझकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, कोबरा के होने की भनक लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पहुंची डॉयल-112 पुलिस किंग कोबरा देखकर घबरा गई। मोहल्ला के अमन मंसूरी और गोलू आ गए। उन लोगों ने कोबरा को डंडे से निकालने का प्रयास किया तो, कोबरा कार से निकलकर भागने लगा। युवकों ने उसे बोरी में बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू कर हरीपुर में प्राकृत वास में छुड़वा दिया
अमन ने बताया कि कुछ दिन पहले यह किंग कोबरा एक घर के पीछे देखा गया था। इससे लोग घबराए हुए थे और घर में न घुस जाए इसलिए परेशान भी थे। वन अधिकारी वैभव त्रिपाठी, वन दरोगा ब्रजराज वर्मा ने बताया कि कोबरा जहरीला प्रजाति का सांप है। यह आबादी में भी रहता है। कोबरा को रेस्क्यू कर हरीपुर में प्राकृत वास में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें