फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑटो और बाइक की भिड़ंत में भट्टा मजदूर की मौत, तीन घायल

Thu, 11 Apr 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। मुगल रोड पर हलधरपुर के पास ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करने वाला मजदूर मनोज कुमार (45) निवासी केवड़िया थाना घाटमपुर कानपुर नगर बुधवार को अपने साथी अशोक कुमार निवासी बिलौनी, थाना पचेड़ी छत्तीसगढ़ के साथ गौर गांव स्थित ईंट भट्ठे से वापस लौट रहा था। मुगल रोड पर हलधरपुर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ऑटो की उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में अशोक, मनोज के अलावा ऑटो में सवार आरती पत्नी सुरेंद्र, भतीजी शिवम निवासी पातेपुर अमरौधा घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोग सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर पहुंचे। यहां पर डॉ. राजवीर सिंह ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी अनीता, बेटे भूपेंद्र, राघवेंद्र, बेटी लक्ष्मी और संध्या रोती बिलखती रहीं। घायल अशोक कुमार ने बताया कि वह मनोज के साथ बाइक से भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर के पास ईट् भट्ठा में गए हुए थे। वापस लौटते समय मुगल रोड पर हादसा हो गया। मृतक के बेटे भूपेंद्र ने बताया कि पिता मनोज अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर स्थित ईट् भट्ठा में मजदूरी करते थे। उनके साथी अशोक भी वहीं मजदूरी करते हैं। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। ऑटो और बाइक को कब्जे में लिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें