कानपुर के मल्टी सुपर स्पेशलिटी एंड पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट तैयार है। इसमें आवश्यक उपकरण भी है, लेकिन मान्यता न मिलने की वजह से यह यूनिट अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। बता दें कि इसी यूनिट में किडनी कांड के दौरान किडनी देने वाले युवक और जिस महिला को किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, उनका इलाज किया जा चुका है। दोनों को हालत खतरे से बाहर होने के बाद लखनऊ रेफर किया गया था।