Chitrakoot News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय चित्रकूट दौरे के लिए धर्म नगरी पूरी तरह तैयार है। दोपहर 2:20 बजे उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं सर्किट हाउस को भव्य रूप दिया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए धर्मनगरी चित्रकूट सज गई है। जगह-जगह चौराहे व मार्ग होर्डिंग्स व बैनर से पाट दिए गए हैं। एयरपोर्ट से जनसभा स्थल तक हर कदम पर सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात हैं। सर्किट हाउस को शादी के मंडप जैसे सजाने का काम तेजी से चल रहा है।
दोपहर 2:20 बजे एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरेगा। उनकी सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट सहित पूरे रास्ते पर पुलिस कर्मियों की टुकड़ी लगा दी गई है। दीवाना घाटी के नीचे बने नए सर्किट हाउस को शादी के माहौल जैसे मंडप की सजावट की जा रही है। पूरे सर्किट हाउस व आसपास पुलिस कर्मियों से लेकर अधिकारी एसपीजी सुरक्षा लगी हुई है।