किडनी कांड में चार लोगों के खिलाफ एसआईटी चार्जशीट करेगी फाइल
- फोटो : अमर उजाला
किडनी कांड में गिरफ्तार पीएसआरआई के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला, फोर्टिस हास्पिटल फरीदाबाद की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास समेत चार लोगों के खिलाफ एसआईटी चार्जशीट की तैयारी कर रही है।
किडनी कांड में 16 मई को एसआईटी ने सरगना टी राजकुमार राव समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 16 मई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसके दो दिन पहले 14 मई को टी राजकुमार राव समेत दो लोग कोर्ट से जमानत पर छूट गए थे।