कानपुर बर्रा पुलिस ने 17 फरवरी को मामले का खुलासा कर आरोपी टी राजकुमार, शैलेश सक्सेना, सबूर अहमद, विक्की, शमशाद, श्याम, राजा, रामू पांडेय को जेल भेजा था। टी राजकुमार मरीज को डोनर उपलब्ध करवाता था। अन्य अलग-अलग शहरों से डोनर इकट्ठा करते थे। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई केवल डोनर उपलब्ध करवाने वालों को जेल भेजने तक ही सीमित रह गई थी।
एसआईटी की जांच में पता चला था कि कोऑर्डिनेटर ही मरीज उपलब्ध करवाते थे। इसके बाद राजकुमार व केतन उन्हें डोनर देते थे। कोऑर्डिनेटरों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद भी पुलिस ने पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया था।
मामले में जो भी आरोपी है, छोड़ा नहीं जाएगा। जल्द गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
अनंत देव, एसएसपी