फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अपहरण के बाद जुड़वा भाइयों की हत्या, जिले में भारी बवाल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sun, 24 Feb 2019 11:47 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चित्रकूट में बवाल
विज्ञापन
12 फरवरी को चित्रकूट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से अपहृत तेल उद्यमी के जुड़वा बेटों के शव आज बरामद हुए हैं। इस घटना से पूरे जिले में तनाव का माहौल है। लोगों ने जगह-जगह तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यहां तक की आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। 
विज्ञापन


दोनों बच्चों के शव बांदा की यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को अवगासी घाट पर फेंक दिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बांदा जिले में दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 

 
विज्ञापन

चित्रकूट में बवाल
आक्रोशित लोगों ने जिले में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे पुलिस लाठी चार्ज करने पर मजबूर हो गयी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जिले में जगह-जगह पुतले फूंके जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार इस घटना का मास्टरमाइंड ट्रस्ट के पुरोहित का बेटा पदम कांत शुक्ला निकला। पुलिस ने पदम कांत शुक्ला व उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें