इससे पहले खुशी दुबे ने रविवार को परिवार संग पनकी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। मीडिया से खुशी बोली कि मैं तो ऐसी अभागी हूं कि महज कुछ दिन सुहागिन रही। ऊपर से पुलिस ने अपराधी बना दिया। मेरे साथ जो हुआ वह किसी दुश्मन के भी साथ न हो।
बता दें कि जुलाई 2020 में थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे और उसके गैंग ने आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद पुलिस ने पचास से अधिक कांड से जुड़े लोगों को जेल भेजा था। उसी में आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को भी पुलिस ने जेल भेजा गया था।