फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, 16 से खरमास शुरू, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Mon, 10 Dec 2018 08:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 16 दिसंबर के बाद एक माह तक नहीं बजेंगी शहनाई 
-14 जनवरी को खरमास समाप्त होने के बाद होंगे शुभ कार्य  
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी मकर संक्रांति तक रहेगा। इस  दौरान न तो घरों में शहनाई बजेगी और न ही कोई शुभ कार्य होगा। बनारस के पंचांग के तहत 16 दिसंबर तक ही सहालग का मुहुर्त निकाला गया है।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
आचार्यों के अनुसार खरमास में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं होते हैं। आचार्य रत्नेश कुमार दीक्षित ने बताया कि 16 दिसंबर से खरमास लग जाएगा। जो एक  माह 14 जनवरी तक प्रभारी रहेगा। खरमास वर्ष में दो बार आता है।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
किसी भी शुभ कार्य के लिए त्रिबल शुद्धि की आवश्यकता होती है। त्रिबल शुद्धि में सूर्य, चंद्रमा व बृहस्पति का बल देखा जाता है। खरमास में केवल दो का ही बल रह जाता है। इसमें सूर्य या बृहस्पति का बल समाप्त हो जाता है।

4 of 6
डेमो पिक
इसलिए खरमास में शुभ कार्य नहीं होते हैं। बताया कि पहली बार जब सूर्य मीन राशिगत रहता है और दूसरी बार सूर्य के धनु राशि गमन की स्थिती में एक चैत्र मास और दूसरा खरमास पूस माह में लगता है। खरमास में शुभ कार्य न होने का कारण बताते हुए कहा कि बृहस्पति अस्त हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
इस दौरान बृहस्पति बलहीन हो जाता है। इसके चलते 14 जनवरी तक कोई भी शुभ कार्य का मुहुर्त नहीं होता है। इसलिए शुभ कार्य के लिए 14 जनवरी के बाद का समय शुभ व लाभकारी रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
ईश्वर की आराधना से बनेंगे बिगड़े कार्य  
आचार्य ने बताया कि खरमास के महीने में ईश्वर की पूजा अर्चना की जा सकती है। ईश्वर की आराधना से सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। बताया मांगलिक कार्यक्रमों के साथ ही यज्ञोपवीत, उपनयन यह फिर किसी भी तरह का संस्कार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा नए घर में गृह प्रवेश भी उत्तम नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें