फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खरमास शुरू, एक माह नहीं बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/निवाड़ीकला। एकादशी से शुरू हुए शुभ कार्यों पर रविवार 15 दिसंबर की रात 10 बजकर 10 मिनट के बाद से ब्रेक लग जाएगा। इसके साथ ही शादी-विवाह, उपनयन, मुंडन व गृह प्रवेश जैसे कोई भी मांगलिक व शुभ कार्य 14 जनवरी 2025 तक न हो सकेंगे।
विज्ञापन

आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे ने बताया कि 15 दिसंबर की रात सूर्य ने धनु राशि में प्रवेश किया। इसके साथ ही खरमास शुरू हो गया। यह खरमास अगले साल 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर समाप्त होगा। इसके बाद शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। साथ ही सहालग का सीजन शुरू हो जाएगा। जनवरी में होने वाली सहालगों के मद्देनजर मैरिज हाॅल की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।


साल 2025 में जनवरी से मार्च तक विवाह के 12 विशेष मुहूर्त रहेंगे। जनवरी में चार, फरवरी माह में छह और मार्च में दो मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद 14 मार्च से मीन संक्रांति आरंभ होगी। यह भी मलमास की श्रेणी में आता है। 14 मार्च से 14 अप्रैल तक शुभ कार्य नही होंगे। इसके बाद पुनः मांगलिक कार्य की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें