कानपुर। कानपुर साउथ अकादमी के तत्वावधान में आयोजित चौथे अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने कानपुर क्रिकेटर्स को 35 रन से मात दी। दूसरे मैच में पीएसी क्लब ने नेशनल यूथ को 110 रन से हराया।
विज्ञापन
पीएसी मैदान पर खांडेकर अकादमी ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। कानपुर क्रिकेटर्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में पीएसी क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाए। नेशनल यूथ की टीम पीएसी क्लब के गेंदबाजों के आगे 11 ओवर में महज 57 रनों पर सिमट गई।